National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

Header Banner

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
विश्वविद्यालय
Home›विश्वविद्यालय›नव संवत्सर वैदिक पंचांग का काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया विमोचन

नव संवत्सर वैदिक पंचांग का काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया विमोचन

By Manish Srivastava
July 26, 2021
203
0
Share:

नव संवत्सर वैदिक पंचांग का काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया विमोचन

वाराणसी सोमवार 26 जुलाई। वैदिक विज्ञान केन्द्र के द्वारा नवसंवत्सर वैदिक पंचांग का विमोचन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विजय कुमार शुक्ल, वैदिक विज्ञान केन्द्र के संचालन समिति के सदस्य प्रो. कमल नयन द्विवेदी, प्रो. आरपी मलिक, प्रो. बिन्ध्याचल पाण्डेय, डॉ. सुनील कात्यायन, संकायप्रमुख- प्रो. कमलेश झा एवं वैदिक विज्ञान केन्द्र के समन्वयक प्रो. उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. श्यामबाबू पटेल, संयुक्त कुलसचिव (विकास), एवं पवन कुमार मिश्रा, सहायक कुलसचिव सह प्रशासनिक अधिकारी, वैदिक विज्ञान केन्द्र आदि द्वारा किया गया। यह वैदिक पंचांग अपने आप में कई मायने में अद्भुत है। इसे मुख्य रूप से तिथियों के आधार पर बारह महीनों में रखा गया है। प्रत्येक तिथि के साथ उसके समाप्ति काल को दिया गया है। मुख्य व्रतों, त्यौहारों तथा पर्वों को भी उन तिथियों के साथ दिया गया है। तिथियों के साथ अंग्रेजी दिनांक एवं वार का समन्वय होने से कोई सामान्य व्यक्ति (जिसे ज्योतिष की जानकारी नही है) भी इसे सहजतया समझ सकता है। इसमें वर्ष में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण तथा चन्द्रग्रहणों का भी वर्णन है। यह वैदिक पंचांग वैदिक योगविज्ञान, ऋतुचर्या एवं विज्ञान अंक रूप में है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए ऋतुकालीन आहार-विहार, योग परिचय एवं योग की उपयोगिता आदि का सांकेतिक वर्णन दिया गया है। इस वैदिक पंचांग से लोगों में दिन-प्रतिदिन के तिथियों और पक्षों का ज्ञान होने के साथ-साथ भारतीय वैदिक परम्परा ज्ञान का प्रचार प्रसार भी होगा। आम व्यक्तियों के जानकारी के लिए राशियों का वार्षिक फल भी लिया गया है। हमारे भारतीय संस्कृति के मूल धरोहर और वेदों में वर्णित योग विज्ञान के चिन्तन को आसन मुद्राओं, मन्त्रों एवं उनके भावार्थ के साथ दर्शाया गया है। केन्द्र के समन्वयक प्रो0 उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 महामारी काल में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतु योग का विशेष स्थान है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जन सामान्य को योग के विशिष्ट सिद्धान्तों, भारतीय संस्कृति तथा वैदिक विज्ञान के ज्ञान भण्डार से परिचित कराने के उद्देश्य से इस वैदिक पंचांग (योगांक) को तैयार किया गया हैं। माननीय कुलपति महोदय ने इस विशिष्ट वैदिक पंचांग के विमोचन अवसर पर अत्यन्त हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वैदिक ज्ञान को जन-सामान्य के मध्य हृदयंगम बनाने का यह अत्यन्त सहज एवं सरल माध्यम है, जिसमें भारतीय पंचाग के अनुसार तिथियों, पर्वों आदि से सम्बन्धित मौलिक जानकारी तो है साथ ही हमारे वैदिक ग्रन्थों में वैदिक योग विज्ञान के तथ्यों का भी परिचयात्मक उल्लेख जन-मानस में वैदिक ज्ञान-विज्ञान के प्रति जिज्ञासा का प्रादुर्भाव करने वाला है। उन्होंने कहाकि किसी भी विषय का व्यवहारिक ज्ञान अत्यन्त आवश्यक है, अपने व्यक्तिगत अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्हांने बताया कि आज के शोध अध्येताओं में विषय के व्यवहारिक प्रयोग के कौशल का अभाव देखा जा रहा है, जो चिन्तनीय है। इस दिशा में उन्होंने आशा जतायी कि वैदिक विज्ञान केन्द्र, वेद-अध्येताओं में वह जिज्ञासा व चेतना जगा पाए जिससे वैदिक ज्ञान-विज्ञान के प्रत्येक क्षेत्र में शोध-परक अनुसन्धान ही नहीं बल्कि व्यवहारपरक नूतन प्रयोग हो सकें तथा भारतीय वेद परम्परा वैश्विक जगत् में अपनी प्रतिष्ठा को चिरस्थायी कर सकें। इसके लिए यह केन्द्र अन्य विज्ञानादि संकायों के साथ अन्तर्विषयी शोध परियोजनाओं पर भी कार्य करेगा।

Post Views: 213
Previous Article

ओबीसी आरक्षण को लेकर लोगों ने सभा ...

Next Article

धर्म संसद में सौर ऊर्जा उपयोग के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विश्वविद्यालय

    February 22, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    भारत के सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण- अमीरचंद, राष्ट्रीय महामंत्री, संस्कार भारती

    August 3, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव हुआ सकुशल संपन्न

    February 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    आईआईटी में टेकनेक्स-21 (ऑनलाइन) का शुभारंभ शुक्रवार से

    April 1, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    February 19, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    आईएमएस बीएचयू कोे मिला देश का दूसरा बेहतर मेडिकल कालेज बनने का खिताब

    August 3, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • जागरुकता

    सिर्फ दो रुपये में खून से पूरा कोलेस्ट्रॉल कर देगा फिल्टर, हावर्ड ने खोजा सस्ता उपाय,

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी द्वारा ईद-उल अजहा (बकरीद) त्यौहार मद्देनजर कई ईदगाह का निरीक्षण व भृमण किया गया,

  • संस्कृति

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद का प्रतिनिधिमंडल चैत्र नवरात्र पर सामूहिक दर्शन पूजन कार्यक्रम दृष्टिगत मंडलायुक्त से ...

    जिला प्रशासन से सहयोग सम्बंधित ज्ञापन सौंपा, ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद का प्रतिनिधि मंडल २१/०३/२०२३ को वाराणसी के मंडलायुक्त श्री कौशल राज शर्मा से मिलकर आगामी चैत्र नवरात्र चतुर्थी के अवसर ...
  • संस्कृति

    जिलाधिकारी वाराणसी एवं मंडलायुक्त बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण,

    बिजली आपूर्ति बाधित होने पर राहत शिविर मे जिम्मेदार को जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा ने फोन कर कारण पूछा और अविलंब बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया, नगवा बाढ़ राहत ...
  • संस्कृति

    परम् पूज्य पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी का मनाया गया अभिषेक दिवस

    परम् पूज्य पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी का मनाया गया अभिषेक दिवस इस वर्ष अनुयायियों ने घर रहकर आभासीय माध्यम से मनाया परम् पूज्य ब्रम्हलीन श्री राजेश्वर ...
  • संस्कृति

    मां भगवती महिषासुरमर्दिनि में अष्ट दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति

    मां भगवती महिषासुरमर्दिनि में अष्ट दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति नौ कन्याओं का विधि विधान से किया गया पूजन वाराणसी। भदैनी स्थित मां भगवती महिषासुर मर्दिनी मंदिर में गुप्त ...
  • संस्कृति

    पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ ...

    पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन वाराणसी। अखिल विश्व ...
  • संस्कृति

    प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा का किया गया भव्य श्रृंगार

    बसंत पंचमी पर भंडारे का किया गया आयोजन प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा का किया गया भव्य श्रृंगार वाराणसी। तेलियाना स्थित प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा मंदिर में शनिवार को ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.