National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

Header Banner

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
संस्कृति
Home›संस्कृति›वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने मिट्टी व गोबर से बनाएँ “रामदीपक”

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने मिट्टी व गोबर से बनाएँ “रामदीपक”

By Manish Srivastava
November 6, 2020
1171
0
Share:

वाराणसी। इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा दुनियां भर में फैलायी जा रही हिंसा की सकारात्मक प्रतिक्रिया काशी की मुस्लिम महिलाओं ने सौहार्द्र का दीपक बनाकर दिया। दीपावली भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के अवसर पर मनायी जाती है। अधर्म पर धर्म की विजय दिलाकर प्रभु श्रीराम जब अयोध्या वापस लौटे तो उस वक्त पूरी दुनियां केवल राममय थी। आज धार्मिक कट्टरता से जूझते विश्व को शांति और सद्भावना की तलाश है।

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलायें इन्द्रेश आश्रम लमही में दीपावली के लिये भारत की मिट्टी एवं गाय के गोबर से विशेष रामदीपक तैयार कर रही हैं। चाइना के झालर का बहिष्कार का संदेश देने वाली मुस्लिम महिलायें प्रतिदिन सैकड़ों रामदीपक तैयार कर रही हैं, जिसे शहर के प्रतिष्ठित लोगों और हिन्दू परिवारों को अपने हाथ से वितरित करेंगी, जिसे दीपावली पर जलाया जा सके। रामदीपक बनाकर मुस्लिम महिलाओं ने पूरी दुनियां को शांति, सद्भावना और साहार्द्र का संदेश देकर यह बताया कि भारतीय संस्कृति दुनियां को शांति का पाठ पढ़ा सकती है। एक दूसरे के तीज त्यौहारों, खुशियों में भाग लेने से धर्म खतरे नहीं पड़ता बल्कि हर धर्म का सम्मान बढ़ता है।

इन्द्रेश आश्रम साकेत भूषण श्रीराम पीठ में जुटी मुस्लिम महिलाओं ने मिट्टी और गोबर का दीपक बनाने के लिए घरेलू पद्धति को अपनाया। कुछ महिलाएं विभिन्न रंगों से दीपक को रंग बिरंगा बना रही थीं, तो कुछ दीपक पर सितारा टिक्की लगाकर खूबसूरत बना रही थीं। अपने पड़ोसी हिंदू परिवारों को दीपक देने के लिए महिलाएं तरह-तरह से दीपक सजा रही थीं। दीपावली पर मुस्लिम महिलाएं प्रदूषण मुक्त रामदीपक तैयार कर रही हैं। रामदीपक लोगों के दिलों को जोड़ने और नफरत के अंधकार को खत्म करने का काम करेगा। इस अवसर पर मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी ने कहा कि नफरत का अंधेरा चाहे जितना गहरा हो, दीपक का मामूली प्रकाश भी अंधेरे को खत्म करने की ताकत रखता है। अधर्म, नफरत, हिंसा को खत्म करने के लिए पूरी दुनियां को राम नाम का सहारा लेना चाहिए। रामदीपक विश्व के सांस्कृतिक प्रकाश का प्रतीक है।

जहां भी राम नाम का दीपक जलेगा, हिंसा और नफरत खत्म होगी। मुस्लिम महिलाओं का संदेश विश्व शांति और सांस्कृतिक संबंध के लिए है। इन्द्रेश आश्रम श्री राम पीठ के पीठाधीश डा. राजीव ने कहा कि राम के प्रति आस्था परिवार, समाज और देश को जोड़ने का काम करती है। राम विश्व के समस्त देशों के निवासियों के पूर्वज हैं, इसलिए समस्त देशों को अपने देश में राम की संस्कृति को अपनाना चाहिए। तभी पूरा विश्व शांति की तरफ जाएगा। रामपंथ पूरी दुनियां के संस्कृतियों के बीच संबंध स्थापित करेगा।
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नजमा परवीन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर भगवान श्री राम की आरती मुस्लिम महिलाओं द्वारा की जाएगी। हम शांति और सौहार्द्र की वकालत करते रहेंगे। कट्टरपंथियों से विश्व को बचाने के लिए मुस्लिम महिलाओं को आगे आना होगा। विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना भारतवंशी ने कहा कि देश सांस्कृतिक संबंधों से चलता है। महिलाओं ने हिंसा और नफरत खत्म करने की कमान अपने हाथों में ले ली है। दीपावली का पर्व तो प्रकाश का है, प्रकाश तो सबके जीवन के लिए जरूरी है। मुस्लिम महिलाओं का प्रयास देश के सारे बुद्धिजीवियों के उपदेशों पर भारी है। वे अपनी बुद्धि से नफरत फैलाकर लोगों को तोड़ने का काम करते हैं और मुस्लिम महिलाएं अपने सद्भावना के प्रयासों से लोगों को जोड़ने का काम कर रही हैं। इस अवसर पर महनाज, मुन्नी बेगम, नगीना, शहीदुन बेगम, तबस्सुम, नाजमा, हाजरा, जमीला, सुनिता, रमता, पूनम, सरोज, गीता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Post Views: 1,106
TagsNational one newsवाराणसी न्यूज़
Previous Article

सेवापुरी में बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या ...

Next Article

वाराणसी : अन्नपूर्णा मंदिर में चार दिवसीय ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    सेवापुरी में बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह के खिलाफ किया प्रदर्शन

    November 6, 2020
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    वसुधैव कुटुम्बकम को दर्शाती है सनातन संस्कृति : स्वामी प्रखर जी महाराज

    January 22, 2022
    By omkarnath
  • संस्कृति

    पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    February 6, 2022
    By omkarnath
  • संस्कृति

    गायत्री शक्तिपीठ पर धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

    July 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • Uncategorizedसंस्कृति

    या कुन्देन्दु तुसार हाल धवला के साथ पूजी गईं विद्या की देवी

    February 16, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    बीएचयू स्थापना दिवस पर किया गया दीपमालिका प्रज्वलित

    February 16, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस शहीद दिवस 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा मनाया गया,

  • सुर्खियां

    राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार पाए विकास चंद्र त्रिपाठी को अपर पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) की जिम्मेदारी दी गई,

  • सुर्खियां

    इंटिलिजेन्स ने खुफिया जानकारी पर करोड़ों के गांजा से लदे ट्रक सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    परम् पूज्य पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी का मनाया गया अभिषेक दिवस

    परम् पूज्य पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी का मनाया गया अभिषेक दिवस इस वर्ष अनुयायियों ने घर रहकर आभासीय माध्यम से मनाया परम् पूज्य ब्रम्हलीन श्री राजेश्वर ...
  • संस्कृति

    मां भगवती महिषासुरमर्दिनि में अष्ट दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति

    मां भगवती महिषासुरमर्दिनि में अष्ट दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति नौ कन्याओं का विधि विधान से किया गया पूजन वाराणसी। भदैनी स्थित मां भगवती महिषासुर मर्दिनी मंदिर में गुप्त ...
  • संस्कृति

    पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ ...

    पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन वाराणसी। अखिल विश्व ...
  • संस्कृति

    प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा का किया गया भव्य श्रृंगार

    बसंत पंचमी पर भंडारे का किया गया आयोजन प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा का किया गया भव्य श्रृंगार वाराणसी। तेलियाना स्थित प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा मंदिर में शनिवार को ...
  • संस्कृति

    शास्त्रों एवं पुराणों पर आधारित है आधुनिक विज्ञान : स्वामी प्रखर जी महाराज

    कोरोना शमन एवं भारत विश्व गुरु बनाने को लक्षचण्डी यज्ञ में दी गई आहुतियां ईश्वरीय सत्ता पर आधारित है भौतिकवाद : माधवन वेंकटरमन शास्त्रों एवं पुराणों पर आधारित है आधुनिक ...
  • संस्कृति

    सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है यज्ञ : स्वामी प्रखर जी महाराज

    सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है यज्ञ : स्वामी प्रखर जी महाराज वाराणसी । वैश्विक महामारी कोरोना के शमूल शमन हेतु परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सानिध्य ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.