National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

Header Banner

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
संस्कृति
Home›संस्कृति›पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By omkarnath
February 6, 2022
62
0
Share:

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

वाराणसी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व गायत्री शक्तिपीठ दानुपुर में मनाया गया। कार्यक्रम बड़ा लालपुर स्थित गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट द्वारा गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में चालीस दिवसीय विशेष साधना अनुष्ठान संकल्प, मंत्र लेखन संकल्प, विविध संस्कार एवं 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ मनाया गया। गायत्री साधकों ने वसंत पर्व की पूर्व संध्या पर सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान, चौबीस हजार महामृत्युंजय महामंत्र जाप अनुष्ठान पूर्ण कर शनिवार 10 बजे से वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पूजन का कार्य शुरू किया। आचार्य पद पर बैठ कर आध्यात्मिक संदेशवाहक अनिलेश तिवारी ने 32 गायत्री साधकों को चालीस दिवसीय विशेष अनुष्ठान का संकल्प एवं 23 युवाओं को गायत्री मंत्र लेखन का संकल्प पूरे विधि विधान से कराया। तदोपरांत 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के क्रम में षट्कर्म एवं सर्व देव आवाह्न एवं सूर्य देव की विशेष मंत्रोच्चार के साथ आवाह्न कर 9 कुंडों में अग्नि प्रज्ज्वलित कराया। सर्व प्रथम सबके लिए सद्बुद्धि सबके लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना से 24 बार गायत्री महामंत्र से, सबके लिए निरोग एवं दीर्घायु काया हेतु 5 बार महामृत्युंजय महामंत्र से, अनिष्टकारी शक्तियों के शमन हेतु 3 बार महाकाल मंत्र से एवं कोरोना संक्रमण के समूल शमन एवं राष्ट्र की खुशहाली हेतु सूर्य गायत्री महामंत्र की विशेष आहुतियां 5 पालियों में अग्निदेव को समर्पित कराया। गायत्री शक्तिपीठ दानुपुर के संस्कारशाला में 28 दीक्षा संस्कार, 3 पुंसवन संस्कार, 4 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया। इसी कड़ी में आध्यात्मिक संदेशवाहक अनिलेश तिवारी ने सुबह 6 बजे से ऑनलाइन युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पूजन के साथ गर्भोत्सव संस्कार एवं गायत्री महायज्ञ में अग्निहोत्र कराया, जिसमें 307 लोगों ने अग्निहोत्र किया। गायत्री शक्तिपीठ, दानुपुर के प्रांगण में कार्यक्रम समापन के उपरान्त भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें गायत्री साधकों संग क्षेत्रीय लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला समन्वयक पंडित गंगाधर उपाध्याय ने किया। दूसरी ओर प्रज्ञा मण्डल चांदपुर में तीन कुण्डीय यज्ञ में अग्निहोत्र एवं दीक्षा संस्कार के माध्यम से युग ऋषि का आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व श्री बेचू लाल, प्रभारी, काशी विद्यापीठ ब्लॉक के संयोजन में मनाया गया। हरिनारायण विहार कॉलोनी, सारनाथ में पीके सिंह के संयोजन में गायत्री महायज्ञ के माध्यम से बसंत पर्व मनाया गया। सोना तालाब में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी की जिला समन्वयक पुष्पा रानी ने गर्भोत्सव संस्कार संग गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित गंगाधर उपाध्याय, रमन श्रीवास्तव, बेचू लाल, अनिलेश तिवारी, नवनीत सिंह, अखिलेश कुमार, रजनीश कुमार मल्होत्रा, रमेश सिंह, अवधेश सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, घनश्याम राम, हरिशंकर मौर्या, ओम कुमार, महेश मौर्या, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, सावित्री सिंह, अजय लक्ष्मी सिंह, राधिका देवी, पुष्पा गुप्ता, अनिला बरनवाल, शशिकला गुप्ता, ऋतु सिंह, श्वेता मिश्रा, आशा सिंह, प्रेमशीला देवी, पुष्पा रानी आदि ने भाग लिया।

Post Views: 77
Previous Article

प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा का किया ...

Next Article

बीएचयू कुलपति ने दृश्य कला संकाय में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • संस्कृति

    व्रती माताओं ने छठ मैया सूर्य षष्ठी का निर्जला व्रत किया शुरु

    November 20, 2020
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    वसुधैव कुटुम्बकम को दर्शाती है सनातन संस्कृति : स्वामी प्रखर जी महाराज

    January 22, 2022
    By omkarnath
  • संस्कृति

    चोरों ने तीन घरों से उड़ाया मोबाईल व नगदी

    February 21, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    मां भगवती महिषासुरमर्दिनि में अष्ट दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति

    February 9, 2022
    By omkarnath
  • संस्कृति

    प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा का किया गया भव्य श्रृंगार

    February 5, 2022
    By omkarnath
  • संस्कृति

    वृक्षारोपण कर गुरु के चरणों में अर्पित किये श्रद्धा सुमन

    July 25, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    योगी सरकार ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया बड़ा कदम

  • सुर्खियां

    पुष्कर तालाब, लगातार सातवें दिन सीआरपीएफ के लोगों द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया,

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओपन एयर थियेटर युक्त प्रेक्षागृह पेरुनथलैवर कामराजर मनीमण्डपम का किया उद्घाटन,

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    परम् पूज्य पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी का मनाया गया अभिषेक दिवस

    परम् पूज्य पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी का मनाया गया अभिषेक दिवस इस वर्ष अनुयायियों ने घर रहकर आभासीय माध्यम से मनाया परम् पूज्य ब्रम्हलीन श्री राजेश्वर ...
  • संस्कृति

    मां भगवती महिषासुरमर्दिनि में अष्ट दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति

    मां भगवती महिषासुरमर्दिनि में अष्ट दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति नौ कन्याओं का विधि विधान से किया गया पूजन वाराणसी। भदैनी स्थित मां भगवती महिषासुर मर्दिनी मंदिर में गुप्त ...
  • संस्कृति

    पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ ...

    पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन वाराणसी। अखिल विश्व ...
  • संस्कृति

    प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा का किया गया भव्य श्रृंगार

    बसंत पंचमी पर भंडारे का किया गया आयोजन प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा का किया गया भव्य श्रृंगार वाराणसी। तेलियाना स्थित प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा मंदिर में शनिवार को ...
  • संस्कृति

    शास्त्रों एवं पुराणों पर आधारित है आधुनिक विज्ञान : स्वामी प्रखर जी महाराज

    कोरोना शमन एवं भारत विश्व गुरु बनाने को लक्षचण्डी यज्ञ में दी गई आहुतियां ईश्वरीय सत्ता पर आधारित है भौतिकवाद : माधवन वेंकटरमन शास्त्रों एवं पुराणों पर आधारित है आधुनिक ...
  • संस्कृति

    सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है यज्ञ : स्वामी प्रखर जी महाराज

    सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है यज्ञ : स्वामी प्रखर जी महाराज वाराणसी । वैश्विक महामारी कोरोना के शमूल शमन हेतु परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सानिध्य ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.