National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

Header Banner

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
राजनीति
Home›राजनीति›प्रियंका गांधी की काशी मे किसान न्याय रैली में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़, जमकर भड़ास निकाली भाजपा सरकार पर,

प्रियंका गांधी की काशी मे किसान न्याय रैली में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़, जमकर भड़ास निकाली भाजपा सरकार पर,

By Manish Srivastava
October 10, 2021
129
0
Share:

प्रियंका गांधी की काशी मे किसान न्याय रैली में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़,

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अयोजित कांग्रेस की ‘किसान न्याय रैली’ मे आज दोपहर विमान से पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और अजय राय सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने एयरपोर्ट पर किया,
बाबतपुर हवाई अड्डा से शहर तक आने में जगह-जगह महिलाएं व पुरुष  उनका माल्यार्पण कर स्वागत कर रहे थे,

प्रियंका गांधी सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंच दर्शन पूजन किया उसके बाद अन्नपूर्णा मंदिर जाकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया, प्रियंका गांधी वहां से निकलने के बाद दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन की, दुर्गा मंदिर से जगतपुर सभा स्थल पर पहुंचने तक अभूतपूर्व भीड़ ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया, पुराने कांग्रेसियों ने तो यहां तक चर्चा की हुबहू इंदिरा गांधी ही लगता है कि फिर से वापस आ गई हैं,

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आड़े हाथों लिया।
प्रियंका गांधी ने कहा,यहां (यूपी) के मुख्यमंत्री मंच पर बैठे हुए उस मंत्री (गृह राज्य मंत्री) का बचाव कर रहे हैं, जिसके बेटे ने ऐसा काम (लखीमपुर खीरी की घटना) किया है। जो प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते थे, वो दो घंटे की दूरी पर लखीमपुर नहीं जा सकते उन किसानों के आंसू पोंछने के लिए?”

प्रियंका ने कहा कि देश के किसानों ने 9-10 महीनों से एक आंदोलन जारी रखा है, लगातार आंदोलन चल रहा है। 600 से ज्यादा किसान शहीद हुए हैं। ये आंदोलन इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यह जानते हैं यह सरकार के बनाए जो तीन काले कानून हैं, उनके खेत, उनकी आमदनी, उनके फसल सब उद्योगपतियों के कब्जे में जाने वाली है। जो सेब पहले 88 रुपए किलो किसान बेच रहे थे अब वह 70 रुपए किलो बेचा जा रहा है, क्योंकि उनके फैंस की फसल की कीमत खरबपति तय कर रहे हैं।

प्रियंका ने आगे कहा, आंदोलन कर रहे किसानों को प्रधानमंत्री ने आंदोलन जीवी भी कहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि उत्तर प्रदेश आओगे तो सुधार देंगे, यह भाषा क्या शोभा देती है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश-देश घूम रहे हैं, लेकिन उनको किसानों से मिलने का फुर्सत नहीं।
प्रधानमंत्री जी उत्तर प्रदेश से हैं लेकिन क्या वह जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में आवारा पशु की कितनी बड़ी समस्या है हर आधा-आधा किलोमीटर पर आवारा पशु बैठे हैं मैंने देखा है। किसानों की बिजली के दाम तीन बार बढ़ा चुके हैं, क्या नरेंद्र मोदी ने देखा है? क्या प्रधानमंत्री जी ने देखा है कि किसानों को कितनी बिजली मिल रही है? प्रदेश का हर परिवार त्रस्त है।

प्रदेश की जनता नाराज, आक्रोशित है क्योंकि जिस समय लोगों की आय घट रही है उस समय प्रधानमंत्री जी के उद्योगपति मित्रों की आमदनी बढ़ रही है। नौकरी नहीं है, बेरोजगारी बढ़ रही है और इस सरकार ने आप के ऊपर और आक्रमण किए कभी जीएसटी कभी नोटबंदी और करोना के समय हर एक देश में जहां जहां मार पड़ी वहां की सरकार ने राहत दी ,लेकिन यहां पर सरकार ने राहत नहीं दी।

प्रियंका गांधी ने कहा, आपको मालूम है प्रधानमंत्री ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे? आप बताइए कितने के हवाई जहाज, आपको मालूम है, सब पता है एक हवाई जहाज 8000 करोड़ का है दो हवाई जहाज खरीदे यानी 16000 करोड़ रुपए। और इस देश की एयर इंडिया कितने रुपए में बेची 18000 करोड़ रुपए में। अपने लिए 16000 करोड़ रुपए के दो जहाज लिए और देश की एयर इंडिया बेच दी।

देश में हर एक आदमी असुरक्षित है,
प्रियंका गांधी ने कहा, इस देश में टीवी चैनलों पर बताया जाता है कि हम सब सुरक्षित हैं, लेकिन सच्चाई यह है इस देश में हर एक आदमी असुरक्षित है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार सुरक्षित है, प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं उनके मंत्री सुरक्षित हैं और उनके खरबपति उद्योग मित्र सुरक्षित हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर प्रचार किया जा रहा है, लेकिन सच्चाई क्या है आप जानते हैं। प्रियंका ने कहा, क्या आप की फसलों का उचित दाम मिलता है? क्या आपके बच्चों की पढ़ाई की फीस आ पा रही है?
चुनाव नहीं, देश को बचाने की बात है: प्रियंका
प्रियंका ने कहा, आप जानते हैं अभी चुनाव की बात नहीं है, देश को बचाने की बात है। यह देश भाजपा के उनके मंत्रियों के उनके प्रधानमंत्रियों की जागीर नहीं है यह देश आपका देश है, इस देश को कौन बचाएगा? इस देश को अगर आप जागरूक नहीं बनेंगे समझदार नहीं बनेंगे, आप इनकी राजनीति में उलझ आएंगे तो आप ना अपने देश को बचा पाएंगे ना अपने आपको बचा पाएंगे। आप किसान हो इस देश की आत्मा हो,आपको निर्णय लेना ही होगा,

Post Views: 135
Previous Article

पाकिस्तानी न्यूक्लियर मैन अब्दुल कादिर खान की ...

Next Article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के मुद्दे पर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • राजनीति

    प्रियंका गांधी से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेता सचिन पायलट को गाजियाबाद दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर जिला प्रशासन ने रोका,

    October 6, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    जो व्यापार करता है वह व्यापारी है और व्यापारी समाज के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी सपा देती है: शैलेन्द्र ...

    July 31, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    सपा प्रत्याशी संभावित हार देख अपने कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल बुलाया,जिलाधिकारी वाराणसी ने दी चेतावनी,

    March 10, 2022
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर विश्वनाथ कॉरिडोर के मौजूदा हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी ...

    September 19, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    February 28, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल बैठक में जनपद के स्वयं सहायता समूह को सात करोड़ 19 लाख रुपए ऑनलाइन वितरण ...

    December 18, 2020
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    एसएसपी ने प्रोन्नति हुए कांस्टेबलों को सफेद फीता लगा दी बधाई,

  • विश्वविद्यालय

    आईआईटी में टेकनेक्स-21 (ऑनलाइन) का शुभारंभ शुक्रवार से

  • Uncategorized

    जिले में बुधवार को 20,772 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    परम् पूज्य पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी का मनाया गया अभिषेक दिवस

    परम् पूज्य पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी का मनाया गया अभिषेक दिवस इस वर्ष अनुयायियों ने घर रहकर आभासीय माध्यम से मनाया परम् पूज्य ब्रम्हलीन श्री राजेश्वर ...
  • संस्कृति

    मां भगवती महिषासुरमर्दिनि में अष्ट दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति

    मां भगवती महिषासुरमर्दिनि में अष्ट दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति नौ कन्याओं का विधि विधान से किया गया पूजन वाराणसी। भदैनी स्थित मां भगवती महिषासुर मर्दिनी मंदिर में गुप्त ...
  • संस्कृति

    पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ ...

    पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन वाराणसी। अखिल विश्व ...
  • संस्कृति

    प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा का किया गया भव्य श्रृंगार

    बसंत पंचमी पर भंडारे का किया गया आयोजन प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा का किया गया भव्य श्रृंगार वाराणसी। तेलियाना स्थित प्राचीन श्री सेवाती डीह बाबा मंदिर में शनिवार को ...
  • संस्कृति

    शास्त्रों एवं पुराणों पर आधारित है आधुनिक विज्ञान : स्वामी प्रखर जी महाराज

    कोरोना शमन एवं भारत विश्व गुरु बनाने को लक्षचण्डी यज्ञ में दी गई आहुतियां ईश्वरीय सत्ता पर आधारित है भौतिकवाद : माधवन वेंकटरमन शास्त्रों एवं पुराणों पर आधारित है आधुनिक ...
  • संस्कृति

    सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है यज्ञ : स्वामी प्रखर जी महाराज

    सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है यज्ञ : स्वामी प्रखर जी महाराज वाराणसी । वैश्विक महामारी कोरोना के शमूल शमन हेतु परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सानिध्य ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.