चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कांग्रेसजनों ने याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि
चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कांग्रेसजनों ने याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि, उपेक्षा पर जताया रोष
वाराणसी, शुक्रवार 23 जुलाई। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लहुराबीर चौराहे पर स्थित भारतीय स्वाधीनता के महानायक चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें नमन करते हुए कहा आजाद का बनारस से बहुत गहरा संबंध रहा वह बनारस में संस्कृत पाठशाला में अध्ययन करते हुए ही क्रांतिकारियों के संपर्क में आए तथा क्रांति दल के सदस्य बने। ज्ञानवापी की एक सभा में काशी वासियों ने ही चंद्रशेखर तिवारी को चंद्रशेखर आजाद के नाम से विभूषित किया। आजाद ने देश की स्वाधीनता के लिए जिस तरह से अपने प्राणों का उत्सर्ग किया इतिहास में अमर और अमिट रहेगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद पर रोष व्यक्त करते हुए स्वाधीनता सेनानीयो और महापुरुषो की उपेक्षा और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा बनारस में भाजपा के आठ विधायक तीन मंत्रीऔर मेयर होने के बावजूद भी आजाद के जयंती पर उनके सम्मान में किसी ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि व्यक्त नहीं की जो भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद का घोतक है।
इतना ही नहीं शहर के बीचोबीच मुख्य चौराहे पर स्थित आजाद की प्रतिमा पर लगी छतरी जर्जर हो गई है। जिसकी मरम्मत और रंग रोगन तक नहीं की गई। उन्होंने बताया की सफाई का कार्य भी दोपहर में शिकायत के बाद की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव श्रीकांत विश्वकर्मा वाराणसी जिला अध्यक्ष नंद लाल विश्वकर्मा श्रीमती श्याम सुंदरी देवी सोनी पाल रमेश विश्वकर्मा दीनदयाल भैरव जी सुरेश विश्वकर्मा महेंद्र विश्वकर्मा सोनू नवनीत सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।